उद्देश्य 2
📚 सामाजिक शिक्षा अभियान
सामाजिक शिक्षा के माध्यम से देश के लिए अच्छा सोचना, अच्छा बोलना और केवल अच्छा कार्य करने हेतु जनता को जागरूक करना।
सामाजिक शिक्षा के प्रमुख कार्य बिंदु (दस्तावेज अनुसार)
(अ) सकारात्मक विचार व आचरणसकारात्मक सोच, मधुर वाणी व केवल समाजहित कार्य करने हेतु नागरिकों को जागरूक करना।
(ब) बुजुर्गों का सम्मान व युवा संस्कारमाता-पिता व बड़ों का सम्मान, छोटों से प्यार, धैर्य व सहनशीलता धारण करने की शिक्षा युवा वर्ग को देना।
(स) सांप्रदायिक सौहार्द"हिन्दू-मुस्लिम-सिख-ईसाई आपस में हैं भाई भाई" के भाव को समाज के सभी सम्प्रदायों में सुदृढ़ करना।
(द) वंचित बच्चों को स्कूल भेजने का प्रयासभिखारी, बाल मजदूर एवं कूड़ा चुनने वाले बच्चों को स्कूल भेजने का निरंतर प्रयास करना।
(ध) कुरीतियों व अंधविश्वास के विरुद्ध जागृतिसामाजिक अंधविश्वास एवं कुरीतियों के विरुद्ध जनता को जागरूक करना और उन्हें समाप्त करने हेतु प्रेरित करना।